दार्जिलिंग भारत के राज्य पश्चिम बंगाल में स्थित है और चाय के बागानों और उद्योग के लिए जाना जाता है। इस शहर का विकास अंग्रेजो ने उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य में किया था। दार्जिलिंग में घूमने के बहुत से विकल्प उपस्थित है। यह शहर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है और पुरे साल पर्यटकों से भरा रहता है। अगर आप दार्जिलिंग घूमने जा रहे हैं और कन्फ्यूज्ड हैं तो यहाँ पर पांच बेहद आकर्षक स्थानों की सूचि देखी जा सकती है जो की आपकी मदद करेगी जगह चुनने में।
1. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को टॉय ट्रैन के नाम से भी जाना जाता है और यह एक बहुत ही प्रसिद्द आकर्षण है। यह एक संकीर्ण गेज रेल है जिसकी चौड़ाई 2 फीट ह। यह ट्रेन 1879 और 1881 के बीच के वर्ष बनायीं गयी थी और दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी के बीच चलती है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को UNESCO द्वारा एक विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
Recommended Tours :
2. सिंगालिला नेशनल पार्क

सिंगलीला नेशनल पार्क समुद्र तल से लगभग 2134 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह पश्चिम बंगाल के उच्चतम क्षेत्रों में जाना जाता है। यह पार्क अपनी अद्भुत चोटियों और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। अगर आप दार्जिलिंग घूमने जा रहे हैं तो इस जगह को मिस ना करे। ट्रेकर्स इस जगह को बहुत ही पसंद करते हैं और यहाँ विभिन्न प्रकार के वन्य जीव भी पाए जाते हैं जैसे की लाल पांडा, तेंदुए, बाघ, काले भालू, बादल वाले तेंदुए, सीरो, बार्किंग हिरण, तेंदुए बिल्ली, जंगली सूअर, पीले गले वाले मार्टेन, पैंगोलिन और टैकिन जैसी दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियां शामिल हैं।
Recommended Tours :
3. पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क प्रसिद्ध रेड पांडा और स्नो लेपर्ड प्रजनन कार्यक्रम के लिए जाना जाता है। यह पार्क 67.56 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस चिड़ियाघर में लुप्तप्राय और दुर्लभ प्रजातियों में से कुछ हैं हिम तेंदुए, हिमालयन सैलामैंडर्स, लाल पांडा, तिब्बती भेड़िया, हिमालय पर्वत बकरी और साइबेरियाई बाघ। लगभग तीन लाख दर्शक इस पार्क को प्रति वर्ष देखने आते हैं।
Recommended Tours :
4. टाइगर हिल

टाइगर हिल दार्जिलिंग की सबसे प्रसिद्ध पहाड़ियों में से एक है। इस पहाड़ी का रास्ता सबसे पुराने चाय के बागानों से होकर आता है जिसे पैदल या जीप से तय किया जा सकता है। विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को भी यहाँ से देखा जा सकता है।
5. बतसिया लूप

टॉय ट्रेन कुछ खूबसूरत पार्कों से होकर गुजरती है और लूप्ड ट्रैक पर अपना रास्ता बनाती है, अगर आप इस ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो बतसिया लूप आपको दिखाई देगा। यह स्थान गोरखा युद्ध स्मारक के लिए भी प्रसिद्ध है। पास में स्थित स्थानीय शिल्प बाजार घूमने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसे आप मिस ना करे।
